भारतीय न्याय संहिता, 2023 / Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023
BNS Section 273 — Disobedience to quarantine rule
हिंदी पाठ
जो कोई, परिवहन के किसी ढंग को संगरोधन की स्थिति में रखे जाने के, या संगरोधन की स्थिति वाले किसी ऐसे परिवहन का समागम विनियमित करने के, या ऐसे स्थानों के, जहां कोई संक्रामक रोग फैल रहा हो और अन्य स्थानों के बीच समागम विनियमित करने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए किसी नियम को जानते हुए अवज्ञा करता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि छह मास तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा ।
Official text
Whoever knowingly disobeys any rule made by the Government for putting any mode of transport into a state of quarantine, or for regulating the intercourse of any such transport in a state of quarantine or for regulating the intercourse between places where an infectious disease prevails and other places, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to six months, or with fine, or with both.