भारतीय न्याय संहिता, 2023 / Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023
BNS Section 278 — Sale of drug as a different drug or preparation
हिंदी पाठ
जो कोई, किसी ओषधि या भेषजीय निर्मिति को, भिन्न ओषधि या भेषजीय निर्मिति के तौर पर जानते हुए बेचता है या बेचने की प्रस्थापना करता है या बेचने के लिए अभिदर्शित करता है या ओषधीय प्रयोजनों के लिए औषधालय से देता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि छह मास तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, जो पांच हजार रुपए तक का हो सकेगा, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा ।
Official text
Whoever knowingly sells, or offers or exposes for sale, or issues from a dispensary for medicinal purposes, any drug or medical preparation, as a different drug or medical preparation, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to six months, or with fine which may extend to five thousand rupees, or with both.