भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 / Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023
BNSS Section 228 — Magistrate may dispense with personal attendance of accused
हिंदी पाठ
(1) जब कभी कोई मजिस्ट्रेट समन जारी करता है तब यदि उसे ऐसा करने का कारण प्रतीत होता है तो वह अभियुक्त को वैयक्तिक उपस्थिति से अभिमुक्त कर सकता है और अपने अधिवक्ता द्वारा उपस्थित होने की अनुज्ञा दे सकता है ।
(2) किंतु मामले की जांच या विचारण करने वाला मजिस्ट्रेट, स्वविवेकानुसार, कार्यवाही के किसी प्रक्रम में अभियुक्त की वैयक्तिक उपस्थिति का निदेश दे सकता है और यदि आवश्यक हो तो उसे इस प्रकार उपस्थित होने के लिए इसमें इसके पूर्व उपबंधित रीति से विवश कर सकता है ।
Official text
(1) Whenever a Magistrate issues a summons, he may, if he sees reason so to do, dispense with the personal attendance of the accused and permit him to appear by his advocate.
(2) But the Magistrate inquiring into or trying the case may, in his discretion, at any stage of the proceedings, direct the personal attendance of the accused, and, if necessary, enforce such attendance in the manner hereinbefore provided.