← वकील टूल

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 / Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023

BNSS Section 254 — Evidence for prosecution

हिंदी पाठ

(1) ऐसे नियत तारीख पर न्यायाधीश ऐसा सब साक्ष्य लेने के लिए अग्रसर होगा जो अभियोजन के समर्थन में प्रस्तुत किया जाए :
परंतु इस उपधारा के अधीन साक्षी का साक्ष्य, श्रव्य-दृश्य इलैक्ट्रानिक साधनों से अभिलिखित किया जा सकेगा ।
(2) किसी लोक सेवक का श्रव्य-दृश्य इलैक्ट्रानिक साधनों के माध्यम से साक्ष्य का अभिसाक्ष्य लिया जा सकेगा ।
(3) न्यायाधीश, स्वविवेकानुसार, किसी साक्षी की प्रतिपरीक्षा तब तक के लिए, जब तक किसी अन्य साक्षी या साक्षियों की परीक्षा न कर ली जाए, आस्थगित करने की अनुज्ञा दे सकता है या किसी साक्षी को अतिरिक्त प्रतिपरीक्षा के लिए पुन: बुला सकता है ।

Official text

(1) On the date so fixed, the Judge shall proceed to take all such evidence as may be produced in support of the prosecution:
Provided that evidence of a witness under this sub-section may be recorded by audio-video electronic means.
(2) The deposition of evidence of any public servant may be taken through audio-video electronic means.
(3) The Judge may, in his discretion, permit the cross-examination of any witness to be deferred until any other witness or witnesses have been examined or recall any witness for further cross-examination.