← वकील टूल

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 / Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023

BNSS Section 313 — Procedure in regard to such evidence when completed

हिंदी पाठ

(1) धारा 30 या धारा 3। के अधीन जैसे-जैसे प्रत्येक साक्षी का साक्ष्य पूरा होता जाता है, तो यदि अभियुक्त उपस्थित हो तो उसकी, या यदि वह अधिवक्ता द्वारा उपस्थित हो, तो उसके अधिवक्ता की उपस्थिति में साक्षी को पढ़कर सुनाया जाएगा और यदि आवश्यक हो तो सही किया जाएगा ।
(2) यदि साक्षी साक्ष्य के किसी भाग के सही होने से उस समय इंकार करता है जब वह उसे पढ़कर सुनाया जाता है तो मजिस्ट्रेट या पीठासीन न्यायाधीश साक्ष्य को ठीक करने के स्थान पर उस पर साक्षी द्वारा उस बाबत की गई आपत्ति का ज्ञापन लिख सकता है और उसमें ऐसी टिप्पणियां जोड़ेगा जैसी वह आवश्यक समझे ।
(3) यदि साक्ष्य का अभिलेख उस भाषा से भिन्न भाषा में है जिसमें वह दिया गया है और साक्षी उस भाषा को नहीं समझता है तो, उसे ऐसे अभिलेख का निर्वचन उस भाषा में जिसमें वह दिया गया था या उस भाषा में जिसे वह समझता हो, सुनाया जाएगा ।

Official text

(1) As the evidence of each witness taken under section 310 or section 311 is completed, it shall be read over to him in the presence of the accused, if in attendance, or of his advocate, if he appears by an advocate, and shall, if necessary, be corrected.
(2) If the witness denies the correctness of any part of the evidence when the same is read over to him, the Magistrate or presiding Judge may, instead of correcting the evidence, make a memorandum thereon of the objection made to it by the witness and shall add such remarks as he thinks necessary.
(3) If the record of the evidence is in a language different from that in which it has been given and the witness does not understand that language, the record shall be interpreted to him in the language in which it was given, or in a language which he understands.