भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 / Bharatiya Sakshya Adhiniyam, 2023
BSA Section 82 — Presumption as to maps or plans made by authority of Government
हिंदी पाठ
न्यायालय यह उपधारित करेगा कि वे मानचित्र या रेखांक, जो केन्द्रीय सरकार या किसी राज्य सरकार के प्राधिकार द्वारा बनाए गए तात्पर्यित हैं, वैसे ही बनाए गए थे और वे शुद्ध हैं, किन्तु किसी मामले के प्रयोजनों के लिए बनाए गए मानचित्रों या रेखांकों के बारे में यह साबित करना होगा कि वे सही हैं ।
Official text
The Court shall presume that maps or plans purporting to be made by the authority of the Central Government or any State Government were so made, and are accurate; but maps or plans made for the purposes of any cause must be proved to be accurate.