← वकील टूल

भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 / Bharatiya Sakshya Adhiniyam, 2023

BSA Section 9 — When facts not otherwise relevant become relevant

हिंदी पाठ

वे तथ्य, जो अन्यथा सुसंगत नहीं हैं, सुसंगत हैं :-- (1) यदि वे किसी विवाद्यक तथ्य या सुसंगत तथ्य से असंगत हैं ;
(2) यदि वे स्वयंमेव या अन्य तथ्यों के संसर्ग में किसी विवाद्यक तथ्य या सुसंगत तथ्य का अस्तित्व या अनस्तित्व अत्यन्त अधिसम्भाव्य या अनधिसम्भाव्य बनाते हैं ।
(क) प्रश्न यह है कि क्या क ने किसी अमुक दिन चेन्नई में अपराध किया । यह तथ्य कि क उस दिन लद्दाख में था, सुसंगत है । यह तथ्य कि जब अपराध किया गया था उस समय के लगभग क उस स्थान से, जहां कि वह अपराध किया गया था, इतनी दूरी पर था कि क द्वारा उस अपराध का किया जाना यदि असम्भव नहीं, तो अत्यन्त अनधिसम्भाव्य था, सुसंगत है ।
(ख) प्रश्न यह है कि क्या क ने अपराध किया है । परिस्थितियां ऐसी हैं कि वह अपराध क, ख, ग या घ में से किसी एक के द्वारा अवश्य किया गया होगा । वह प्रत्येक तथ्य, जिससे यह दर्शित होता है कि वह अपराध किसी अन्य के द्वारा नहीं किया जा सकता था, और वह ख, ग या घ में से किसी के द्वारा नहीं किया गया था, सुसंगत है ।

Official text

Facts not otherwise relevant are relevant—
(1) if they are inconsistent with any fact in issue or relevant fact;
(2) if by themselves or in connection with other facts they make the existence or non-existence of any fact in issue or relevant fact highly probable or improbable.
Illustrations.
(a) The question is, whether A committed a crime at Chennai on a certain day. The fact that, on that day, A was at Ladakh is relevant. The fact that, near the time when the crime was committed, A was at a distance from the place where it was committed, which would render it highly improbable, though not impossible, that he committed it, is relevant.
(b) The question is, whether A committed a crime. The circumstances are such that the crime must have been committed either by A, B, C or D. Every fact which shows that the crime could have been committed by no one else, and that it was not committed by either B, C or D, is relevant.