← वकील टूल

भारत का संविधान / Constitution of India

COI Article 26 — Freedom to manage religious affairs

अनुच्छेद 26 — धार्मिक कार्यों के प्रबंध की स्वतंत्रता

हिंदी पाठ

लोक व्यवस्था, सदाचार और स्वास्थ्य के अधीन रहते हुए, प्रत्येक धार्मिक संप्रदाय या उसके किसी अनुभाग को--
(क) धार्मिक और पूर्त प्रयोजनों के लिए संस्थाओं की स्थापना और पोषण का,
भारत का संविधान 5 (भाग 3--मूल अधिकार)
(ख) अपने धर्म विषयक कार्यों का प्रबंध करने का; (ग) जंगम और स्थावर संपत्ति के अर्जन और स्वामित्व का; और (घ) ऐसी संपत्ति का विधि के अनुसार प्रशासन करने का, अधिकार होगा ।

Official text

Subject to public order, morality and health, every religious denomination or any section thereof shall have the right—
(a) to establish and maintain institutions for religious and charitable purposes; THE CONSTITUTION OF INDIA (Part III.—Fundamental Rights)
(b) to manage its own affairs in matters of religion;
(c) to own and acquire movable and immovable property; and
(d) to administer such property in accordance with law.