← वकील टूल

भारत का संविधान / Constitution of India

COI Article 354 — Application of provisions relating to distribution of revenues while a Proclamation of Emergency is in operation

अनुच्छेद 354 — जब आपात की उदूघोषणा प्रवर्तन में है तब राजस्वों के वितरण संबंधी उपबंधों का लागू होना

हिंदी पाठ

(1) जब आपात की उदूघोषणा प्रवर्तन में है तब राष्ट्रपति आदेश द्वारा, यह निदेश दे सकेगा कि इस संविधान के अन॒च्छेद 268 से अनच्छेद 279 के सभी या कोई उपबंध ऐसी किसी अवधि के लिए, जो उस आदेश में विनिर्दिष्ट की जाए और जो किसी भी दशा में उस वित्तीय वर्ष की समाप्ति से आगे नहीं बढ़ेगी, जिसमें ऐसी उदूघोषणा प्रवर्तन में नहीं रहती है, ऐसे अपवादों या उपान्तरणों के अधीन रहते हुए प्रभावी होंगे, जो वह ठीक समझे ।
(2) खंड (1) के अधीन किया गया प्रत्येक आदेश, किए जाने के पश्चात्‌ यथाशक्य शीघ्र, संसद्‌ के प्रत्येक सदन के समक्ष रखा जाएगा ।

Official text

(1) The President may, while a Proclamation of Emergency is in operation, by order direct that all or any of the provisions of articles 268 to 279 shall for such period, not extending in any case beyond the expiration of the financial year in which such Proclamation ceases to operate, as may be specified in the order, have effect subject to such exceptions or modifications as he thinks fit.
(2) Every order made under clause (1) shall, as soon as may be after it is made, be laid before each House of Parliament.