सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Section 143 — Postage
धारा 143 — डाक महसूल
हिंदी पाठ
जहां इस संहिता के अधीन निकाली गई और डाक द्वारा प्रेषित किसी सूचना, समन या पत्र पर डाक महसूल प्रभार्य है वहां ऐसा डाक महसूल और उनके रजिस्ट्रीकरण की फीस उस समय के भीतर संदत्त की जाएगी जो उस पत्र-व्यवहार के लिए किए जाने के पूर्व नियत किया जाएगा :
परन्तु राज्य सरकार 2*** ऐसे डाक महसूल या फीस से या दोनों से छूट दे सकेगी या उसके बदले में उद्ग्रहणीय न्यायालय फीस का मापमान विहित कर सकेगी ।
Official text
Postage, where chargeable on a notice, summons or letter issued under this Code and forwarded by post, and the fee for registering the same, shall be paid within a time to be fixed before the communication is made:
Provided that the State Government 3*** may remit such postage, or fee, or both, or may prescribe a scale of court-fees to be levied in lieu thereof.