सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 12 Rule 3A — Power of Court to record admission
आदेश 12 नियम 3A — स्वीकृति के अभिलेखन की न्यायालय की शक्ति
हिंदी पाठ
दस्तावेजों को स्वीकार करने के लिए सूचना नियम 2 के अधीन न दी जाने पर भी न्यायालय अपने समक्ष वाली कार्यवाही के किसी भी प्रक्रम में स्वयं अपनी प्रेरणा से किसी भी पक्षकार से कोई दस्तावेज स्वीकार करने की अपेक्षा कर सकेगा और ऐसी दशा में यह अभिलेखन करेगा कि क्या पक्षकार ऐसी दस्तावेज को स्वीकार करता है या स्वीकार करने से इंकार करता है या स्वीकार करने की उपेक्षा करता है ।]
Official text
Notwithstanding that no notice to admit documents has been given under rule 2, the Court may, at any stage of the proceeding before it, of its own motion, call upon any party to admit any document and shall, in such a case, record whether the party admits or refuses or neglects to admit such document.]