सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 13 Rule 6 — Endorsements on documents rejected an inadmissible in evidence
आदेश 13 नियम 6 — साक्ष्य में अग्राह्म होने के कारण नामंजूर दस्तावेजों पर पृष्ठांकन
हिंदी पाठ
जहां उस दस्तावेज को जिस पर साक्ष्य के रूप में दोनों पक्षकारों में से कोई निर्भर करता है, न्यायालय साक्ष्य में अग्राह्म ठहरा देता है वहां नियम 4 के उपनियम (1) के खंड (क), (ख) और (ग) में वर्णित विशिष्टियां इस कथन के सहित कि वे नामंजूर कर दी गई हैं, उस पर पृष्ठांकित की जाएंगी और पृष्ठांकन न्यायाधीश द्वारा हस्ताक्षरित या आद्यक्षरित किया जाएगा ।
Official text
Where a document relied on as evidence by either party is considered by the Court to be inadmissible in evidence, there shall be endorsed thereon the particulars mentioned in clauses (a), (b) and (c) of rule 4, sub-rule (1) together with a statement of its having been rejected, and the endorsement shall be signed or initialled by the Judge.