सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 13 Rule 8 — Court may order any document to be impounded
आदेश 13 नियम 8 — न्यायालय किसी दस्तावेज के परिबद्ध किए जाने का आदेश दे सकेगा
हिंदी पाठ
यदि न्यायालय को इस बात के लिए पर्याप्त, हेतुक दिखाई दे तो वह किसी वाद में अपने समक्ष पेश की गई किसी भी दस्तावेज या बही के, इस आदेश के नियम 5 या 7 में या आदेश 7 के नियम 7 में किसी बात के होते हुए भी ऐसी अवधि के लिए और ऐसी शर्तों के अधीन जो न्यायालय ठीक समझे, परिबद्ध किए जाने और न्यायालय के किसी अधिकारी की अभिरक्षा में रखे जाने के लिए निदेश दे सकेगा ।
Official text
Notwithstanding anything contained in rule 5 or rule 7 of this Order or in rule 17 of Order VII, the Court may, if it sees sufficient cause, direct any document or book produced before it in any suit to be impounded and kept in the custody of an officer of the Court, for such period and subject to such conditions as the Court thinks fit.