← वकील टूल

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908

CPC Order 14 Rule 3 — Materials from which issues may be framed

आदेश 14 नियम 3 — वह सामग्री जिससे विवाद्यकों की विरचना की जा सकेगी

हिंदी पाठ

न्यायालय निम्नलिखित सभी सामग्री से या उसमें से किसी से विवाद्यकों की विरचना कर सकेगा--
(क) पक्षकारों द्वारा या उनकी ओर से उपस्थित किन्हीं व्यक्तियों द्वारा ऐसे पक्षकारों के प्लीडरों द्वारा शपथ पर किए गए अभिकथन ;
(ख) अभिवचनों या वाद में परिदत्त परिप्रश्नों के उत्तरों में किए गए अभिकथन ; (ग) दोनों पक्षकारों में से किसी के द्वारा पेश की गई दस्तावेजों की अन्तर्वस्तु ।

Official text

The Court may frame the issues from all or any of the following materials:—
(a) allegations made on oath by the parties, or by any persons present on their behalf, or made by the pleaders of such parties;
(b) allegations made in the pleadings or in answers to interrogatories delivered in the suit;
(c) the contents of documents produced by either party.