← वकील टूल

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908

CPC Order 14 Rule 7 — Court, if satisfied that agreement was executed in good faith, may pronounce judgment

आदेश 14 नियम 7 — यदि न्यायालय का यह समाधान हो जाता है कि करार का निष्पादन सद्भावपूर्वक हुआ था तो वह निर्णय सुना सकेगा

हिंदी पाठ

जहां न्यायालय का ऐसी जांच करने के पश्चात्‌ जो वह उचित समझे, यह समाधान हो जाता है कि--
(क) करार पक्षकारों द्वारा सम्यक्‌ रूप से निष्पादित किया गया था ;
(ख) पूर्वोक्त प्रश्न के विनिश्चय में उनका सारवान्‌ हित है; तथा
(ग) वह इस योग्य है कि उसका विचारण और विनिश्चय किया जाए,
वहां वह उस विवाद्यक को अभिलिखित करने और उसका विचारण करने के लिए अग्रसर होगा,
और उस पर अपने निष्कर्ष या विनिश्चय उसी रीति से कथन करेगा मानो उस विवाद्यक की विरचना न्यायालय द्वारा की गई हो, और ऐसे विवाद्यक के निष्कर्ष या विनिश्चय के आधार पर वह करार के निबन्धनों के अनुसार निर्णय सुनाएगा और इस प्रकार सुनाए गए
निर्णय के अनुसरण में डिक्री होगी । टन न न न न अूआदेश ।5क मामला प्रबंधन सुनवाई
. प्रथम मामला प्रबंधन सुनवाई--न्यायालय प्रथम मामला प्रबंधन सुनवाई, वाद के सभी पक्षकारों द्वारा दस्तावेजों की स्वीकृति का या उनके प्रत्याख्यान का शपथ-पत्र फाइल करने की तारीख से चार सप्ताह के अपश्चात्‌ करेगा ।

Official text

Where the Court is satisfied, after making such inquiry as it deems proper,—
(a) that the agreement was duly executed by the parties,
(b) that they have a substantial interest in the decision of such question as aforesaid, and
(c) that the same is fit to be tried and decided, it shall proceed to record and try the issue and state its finding or decision thereon in the same manner as if the issue had been framed by the Court; and shall, upon the finding or decision on such issue, pronounce judgment according to the terms of the agreement; and, upon the judgment so pronounced, a decree shall follow.