← वकील टूल

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908

CPC Order 15A Rule 6 — Powers of the Court in a Case Management Hearing

आदेश 15A नियम 6 — मामला प्रबंधन सुनवाई में न्यायालय की शक्तियां

हिंदी पाठ

(1) इस आदेश के अधीन हुई किसी मामला प्रबंधन सुनवाई में,
न्यायालय को निम्नलिखित के लिए शक्ति
केत होगी--
(क) विवाद्यकों को विरचित करने से पूर्व, आदेश 3क के अधीन पक्षकारों द्वारा फाइल किए गए लंबित आवेदन पर सुनवाई करना तथा उस पर विनिश्चिय करना ;
(ख) ऐसे दस्तावेजों या अभिवचनों के संकलन को, जो विवाद्यकों को विरचित करने के लिए सुसंगत तथा आवश्यक हों, फाइल करने के लिए पक्षकारों को निदेश देना ;
(ग) किसी पद्धति, निदेश या न्यायालय आदेश का अनुपालन करने के लिए समय बढ़ाना या उसे कम करना, यदि उसे ऐसा करने के लिए पर्याप्त कारण दिखाई पड़ता है ;
(घ) सुनवाई को स्थगित करना या अग्रनीत करना, यदि न्यायालय को ऐसा करने के लिए पर्याप्त कारण दिखाई पड़ता है ;
(ड) आदेश 0 के नियम 2 के अधीन परीक्षा के प्रयोजनों के लिए पक्षकार को न्यायालय में हाजिर होने के लिए निदेश देना ;
'च) कार्यवाहियों को समेकित करना ;
'छ) किसी साक्षी के नाम अथवा ऐसे साक्ष्य को हटाना, जिसे वह विरचित विवाद्यकों के प्रति असंगत समझे ;
'ज) किसी विवाद्यक के पृथक्‌ विचारण का निदेश देना ;
'अ) किसी विवाद्यक को उस पर विचार किए जाने से अपवर्जित करना ;
'ट) प्रारंभिक विवाद्यक पर विनिश्चय के पश्चात्‌ किसी दावे को खारिज करना या उस पर निर्णय देना ; । । । (झ) ऐसे आदेश का विनिश्चय करना, जिसमें विवाद्यकों पर विचारण किया जाएगा ; । । ।
'ठ) आदेश 26 के अनुसार, जहां आवश्यक हो, किसी कमीशन द्वारा साक्ष्य को अभिलिखित किए जाने का निदेश देना ;
(ड) पक्षकारों द्वारा फाइल किए गए ऐसे साक्ष्य के किसी शपथ-पत्र को, जिसमें असंगत, अग्राह्म या तर्कात्मक सागग्री अन्तर्विष्ट है, नामंजूर करना ;
(ढ) पक्षकारों द्वारा फाइल किए गए साक्ष्य के शपथ-पत्र के किसी भाग को जिसमें असंगत, अग्राह्म या तर्कात्मक सामग्री अन्तर्विष्ट है, हटाना ;
(ण) साक्ष्य के अभिलेखन कार्य इस प्रयोजन के लिए न्यायालय द्वारा नियुक्त ऐसे प्राधिकारी को प्रत्यायोजित करना ;
(त) किसी कमीशन या किसी अन्य प्राधिकारी द्वारा साक्ष्य अभिलेखन को मानीटर करने से संबंधित कोई आदेश पारित करना ;
(थ) किसी पक्षकार को खर्चे के बजट को फाइल करने तथा उसका आदान-प्रदान करने के लिए आदेश देना ;
(द) मामले का प्रबंधन करने और वाद के दक्षतापूर्वक निपटान को सुनिश्चित करने के अध्यारोही उद्देश्य को अग्रसर करने के प्रयोजन के लिए निदेश जारी करना या कोई आदेश पारित करना ।
(2) जब न्यायालय इस आदेश के अधीन अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश पारित करता है तो वह,
(क) ऐसा आदेश, ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए, जिनमें एक शर्त न्यायालय में धनराशि का संदाय करने की भी है, कर सकेगा ; और
(ख) आदेश या किसी शर्त का अनुपालन करने में असफल रहने के परिणाम को विनिर्दिष्ट कर सकेगा ।
(3) मामला प्रबंधन सुनवाई की तारीख नियत करते समय, यदि न्यायालय का यह मत है कि पक्षकारों के बीच समझौते की संभावना है तो वह ऐसी मामला प्रबंधन सुनवाई में पक्षकारों को भी उपस्थित रहने का निदेश दे सकेगा ।

Official text

(1) In any Case Management Hearing held under this Order, the Court shall have the power to—
(a) prior to the framing of issues, hear and decide any pending application filed by the parties under Order XIII-A;
(b) direct parties to file compilations of documents or pleadings relevant and necessary for framing issues;
(c) extend or shorten the time for compliance with any practice, direction or Court order if it finds sufficient reason to do so;
(d) adjourn or bring forward a hearing if it finds sufficient reason to do so;
(e) direct a party to attend the Court for the purposes of examination under Rule 2 of Order X;
(f) consolidate proceedings;
(g) strike off the name of any witness or evidence that it deems irrelevant to the issues framed;
(h) direct a separate trial of any issue;
(i) decide the order in which issues are to be tried;
(j) exclude an issue from consideration;
(k) dismiss or give judgment on a claim after a decision on a preliminary issue;
(l) direct that evidence be recorded by a Commission where necessary in accordance with Order XXVI;
(m) reject any affidavit of evidence filed by the parties for containing irrelevant, inadmissible or argumentative material;
(n) strike off any parts of the affidavit of evidence filed by the parties containing irrelevant, inadmissible or argumentative material;
(o) delegate the recording of evidence to such authority appointed by the Court for this purpose;
(p) pass any order relating to the monitoring of recording the evidence by a commission or any other authority;
(q) order any party to file and exchange a costs budget;
(r) issue directions or pass any order for the purpose of managing the case and furthering the overriding objective of ensuring the efficient disposal of the suit.
(2) When the Court passes an order in exercise of its powers under this Order, it may—
(a) make it subject to conditions, including a condition to pay a sum of money into Court; and
(b) specify the consequence of failure to comply with the order or a condition.
(3) While fixing the date for a Case Management Hearing, the Court may direct that the parties also be present for such Case Management Hearing, if it is of the view that there is a possibility of settlement between the parties.