सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 18 Rule 8 — Memorandum when evidence not taken down by Judge
आदेश 18 नियम 8 — जब साक्ष्य न्यायाधीश द्वारा स्वयं नहीं लिखा गया हो तब ज्ञापन
हिंदी पाठ
जहां साक्ष्य न्यायाधीश द्वारा नहीं लिखा गया है थूया खुले न्यायालय में उसके द्वारा बोलकर नहीं लिखवाया गया है या उसकी उपस्थिति में यंत्र द्वारा अभिलिखित नहीं किया गया है] वहां जैसे-जैसे हर एक साक्षी की परीक्षा होती जाती है वैसे-वैसे हर एक साक्ष्य के अभिसाक्ष्य के सारांश का ज्ञापन बनाने के लिए न्यायाधीश आबद्ध होगा और ऐसा ज्ञापन न्यायाधीश द्वारा लिखा जाएगा और हस्ताक्षरित किया जाएगा और अभिलेख का भाग होगा ।
3[!9. साक्ष्य अंग्रेजी में कब लिखा जा सकेगा--(1) जहां न्यायालय की भाषा अंग्रेजी नहीं है किन्तु वाद के वे सभी पक्षकार जो स्वयं उपसंजात हैं, और उन पक्षकारों के जो प्लीडरों के द्वारा उपसंजात हैं, प्लीडर ऐसे साक्ष्य के जो अंग्रेजी में दिया जाता है, अंग्रेजी में लिखे जाने पर आक्षेप नहीं करते हैं वहां न्यायाधीश उसे उसी रूप में लिख सकेगा या लिखवा सकेगा ।
(2) जहां साक्ष्य अंग्रेजी में नहीं दिया जाता है किन्तु वे सभी पक्षकार जो स्वयं उपसंजात हैं और उन पक्षकारों के जो प्लीडरों के द्वारा उपसंजात हैं, प्लीडर ऐसे साक्ष्य के अंग्रेजी में लिखे जाने पर आश्षेप नहीं करते हैं वहां न्यायाधीश ऐसा साक्ष्य अंग्रेजी में लिख सकेगा या लिखवा सकेगा ।]
Official text
Where the evidence is not taken down in writing by the Judge, 4[or from his dictation in the open Court, or recorded mechanically in his presence,] he shall be bound, as the examination of each witness proceeds, to make a memorandum of the substance of what each witness deposes, and such memorandum shall be written and signed by the Judge and shall form part of the record. 2. The provisions of rule so far as they relate to the manner of taking evidence, are not applicable to the Chief Court of Oudh, see the Oudh Courts Act, 1925 (U. P. Act 4 of 1925), s. 16. 3. The provisions of rules 6, 7, 8, 9, so far as they relate to the manner of taking evidence, are not applicable to the Chief Court of Oudh, see, s. 16, ibid. 1 2 [ 9. When evidence may be taken in English.—(1) Where English is not the language of the Court, but all the parties to the suit who appear in person, and the pleaders of such of the parties as appear by pleaders, do not object to having such evidence as is given in English, being taken down in English, the judge may so take it down or cause it to be taken down.
(2) Where evidence is not given in English but all the parties who appear in person, and the pleaders of such of the parties as appear by pleaders, do not object to having such evidence being taken down in English, the Judge may take down, or cause to be taken down, such evidence in English.]