सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 21 Rule 29 — Stay of execution pending suit between decree-holder and judgment-debtors
आदेश 21 नियम 29 — डिक्रीदार और निर्णीतऋणी के बीच वाद लम्बित रहने तक निष्पादन का रोका जाना
हिंदी पाठ
जहां उस व्यक्ति की ओर से, जिसके विरुद्ध डिक्री पारित की गई थी, कोई वाद ऐसे न्यायालय की डिक्री के धारक के '[या ऐसी डिक्री के जो ऐसे न्यायालय द्वारा निष्पादित की जा रही है, धारक के] विरुद्ध किसी न्यायालय में लम्बित है वहां न्यायालय प्रतिभूति के बारे में या अन्यथा ऐसे निबन्धनों पर, जो वह ठीक समझे, डिक्री के निष्पादन को तब तक के लिए रोक सकेगा जब तक लम्बित वाद का विनिश्चय न हो जाए:
[परन्तु यदि डिक्री धन के संदाय के लिए है तो न्यायालय उस दशा में जिसमें वह प्रतिभूति अपेक्षित किए बिना उसका रोकना मंजूर करता है, ऐसा करने के अपने कारणों को लेखबद्ध करेगा ।]
निष्पादन की रीति
Official text
Where a suit is pending in any Court against the holder of a decree of such Court 2[or of a decree which is being executed by such Court,] on the part of the person against whom the decree was passed, the Court may, on such terms as to security or otherwise, as it thinks fit, stay execution of the decree until the pending suit has been decided: [Provided that if the decree is one for payment of money, the Court shall, if it grants stay without requiring security, record its reasons for so doing.] Mode of execution