सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 21 Rule 36 — Decree for delivery of immovable property when in occupancy of tenant
आदेश 21 नियम 36 — जब स्थावर सम्पत्ति अभिधारी के अधिभोग में है तब ऐसी सम्पत्ति के परिदान के लिए डिक्री
हिंदी पाठ
जहां डिक्री किसी ऐसी स्थावर सम्पत्ति के परिदान के लिए है जो ऐसे अभिधारी या अन्य व्यक्ति के अधिभोग में है जो उस पर अधिभोग रखने का हकदार है और डिक्री द्वारा इस बात के लिए आबद्ध नहीं है कि ऐसा अधिभोग त्याग दे वहां न्यायालय यह आदेश देगा कि सम्पत्ति में के किसी सहजदृश्य स्थान पर वारण्ट की प्रति को लगाकर और सम्पत्ति के सम्बन्ध में डिक्री के सार को किसी सुविधाजनक स्थान पर डॉंडी पिटवा कर या अन्य रूढ़िक ढंग से अधिभोगी को उद्घोषित करके परिदान किया जाए ।
गिरफ्तारी और सिविल कारागार में निरोध
Official text
Where a decree is for the delivery of any immovable property in the occupancy of a tenant or other person entitled to occupy the same and not bound by the decree to relinquish such occupancy, the Court shall order delivery to be made by affixing a copy of the warrant in some conspicuous place on the property, and proclaiming to the occupant by beat of drum or other customary mode, at some convenient place, the substance of the decree in regard to the property.