← वकील टूल

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908

CPC Order 21 Rule 38 — Warrant for arrest to direct judgment-debtor to be brought up

आदेश 21 नियम 38 — गिरफ्तारी के वारण्ट में निर्णीतऋणी के लाए जाने के लिए निदेश होगा

हिंदी पाठ

निर्णीतऋणी की गिरफ्तारी के वारण्ट में उस अधिकारी को जिसे उसका निष्पादन न्यस्त किया गया है, यह निदेश होगा कि वह उसे न्यायालय के समक्ष सुविधानुसार पूर्ण शीघ्र ता से लाए यदि निर्णीतऋणी वह रकम जिसे देने के लिए वह आदिष्ट किया गया है, उस पर ऐसे ब्याज के और यदि कोई खर्चा हो तो ऐसे खर्चे के सहित, जिसके लिए वह दायी है, पहले ही संदत्त नहीं कर देता है ।

Official text

Every warrant for the arrest of a judgment-debtor shall direct the officer entrusted with its execution to bring him before the Court with all convenient speed, unless the amount which he has been ordered to pay, together with the interest thereon and the costs (if any) to which he is liable, be sooner paid.