सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 21 Rule 5 — Mode of transfer
आदेश 21 नियम 5 — अन्तरण की रीति
हिंदी पाठ
जहां डिक्री निष्पादन के लिए दूसरे न्यायालय को भेजी जानी है वहां वह न्यायालय जिसने ऐसी डिक्री पारित की है डिक्री को सीधे ऐसे दूसरे न्यायालय को भेजेगा चाहे ऐसा दूसरा न्यायालय उसी राज्य में स्थित हो या न हो, किन्तु वह न्यायालय जिसको डिक्री निष्पादन के लिए भेजी गई है उस दशा में जिसमें उसे डिक्री को निष्पादित करने की अधिकारिता नहीं है ऐसे न्यायालय को भेजेगा जिसे ऐसी अधिकारिता है ।]
Official text
Where a decree is to be sent for execution to another Court, the Court which passed such decree shall send the decree directly to such other Court whether or not such other Court is situated in the same State, but the Court to which the decree is sent for execution shall, if it has no jurisdiction to execute the decree, send it to the Court having such jurisdiction.]