सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 21 Rule 6 — Procedure where Court desires that its own decree shall be executed by another Court
आदेश 21 नियम 6 — जहां न्यायालय यह चाहता है कि उसकी अपनी डिक्री किसी अन्य न्यायालय द्वारा निष्पादित की जाए वहां प्रक्रिया
हिंदी पाठ
डिक्री को निष्पादन के लिए भेजने वाला न्यायालय निम्नलिखित भेजेगा, अर्थात्:-- (क) डिक्री की प्रति;
(ख) यह उपवर्णित करने वाला प्रमाणपत्र कि डिक्री की तुष्टि उस न्यायालय की अधिकारिता के भीतर जिसने उसे पारित किया था निष्पादन द्वारा अभिप्राप्त नहीं की गई है या जहां डिक्री का निष्पादन भागत: हुआ है वहां वह विस्तार जिस तक तुष्टि अभिप्राप्त कर ली गई है और डिक्री का जो भाग अतुष्ट रहा है वह भाग उपवर्णित करने वाला प्रमाणपत्र; तथा
(ग) डिक्री के निष्पादन के किसी आदेश की प्रति या यदि ऐसा कोई भी आदेश नहीं किया गया है तो उस भाव का प्रमाणपत्र ।
Official text
The Court sending a decree for execution shall send—
(a) a copy of the decree;
(b) a certificate setting forth that satisfaction of the decree has not been obtained by execution within the jurisdiction of the Court by which it was passed, or, where the decree has been executed in part, the extent to which satisfaction has been obtained and what part of the decree remains unsatisfied; and
(c) a copy of any order for the execution of the decree, or, if no such order has been made, a certificate to that effect.