सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 26 Rule 18 — Parties to appear before Commissioner
आदेश 26 नियम 18 — पक्षकारों का कमिश्नर के समक्ष उपसंजात होना
हिंदी पाठ
(1) जहां कमीशन इस आदेश के अधीन निकाला जाता है वहां न्यायालय निदेश देगा कि वाद के पक्षकार कमिश्नर के समक्ष या तो स्वयं या अपने अभिकर्ताओं के या प्लीडरों के द्वारा उपसंजात हों ।
(2) जहां सभी पक्षकार या उनसें से कोई इस प्रकार उपसंजात न हों वहां कमिश्नर उनकी अनुपस्थिति में कार्यवाही कर सकेगा ।
Official text
(1) Where a commission is issued under this Order, the Court shall direct that the parties to the suit shall appear before the Commissioner in person or by their agents or pleaders.
(2) Where all or any of the parties do not so appear, the Commissioner may proceed in their absence.