सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 26 Rule 8 — When depositions may be read in evidence
आदेश 26 नियम 8 — अभिसाक्ष्य कब साक्ष्य में ग्रहण किया जा सकेगा
हिंदी पाठ
कमीशन के अधीन लिया गया साक्ष्य वाद में साक्ष्य के तौर पर उस पक्षकार की सहमति के बिना जिसके विरुद्ध वह दिया गया है, उस दशा के सिवाय ग्रहण नहीं किया जाएगा, जिसमें कि--
(क) वह व्यक्ति जिसने साक्ष्य दिया है, न्यायालय की अधिकारिता के परे है या उसकी मृत्यु हो गई है या वह बीमारी या अगंशैथिल्य के कारण वैयक्तिक रूप से परीक्षा की जाने के लिए हाजिर होने में असमर्थ है या न्यायालय में स्वीय उपसंजाति से छूट पाया हुआ है या श[सरकार की सेवा में का ऐसा व्यक्ति] है जिसके बारे में न्यायालय की राय है कि वह लोक सेवा का अपाय किए बिना हाजिर नहीं हो सकता; अथवा
(ख) न्यायालय खण्ड (क) में वर्णित परिस्थितियों में से किसी के साबित किए जाने से अभिमुक्ति स्वविवेकानुसार दे देता है और किसी व्यक्ति के साक्ष्य को वाद में साक्ष्य के तौर पर ग्रहण किया जाना, इस सबूत के होते हुए भी कि कमीशन के माध्यम द्वारा ऐसा साक्ष्य लेने का हेतुक उसके ग्रहण किए जाने के समय जाता रहा है, प्राधिकृत कर देता है ।
स्थानीय अन्वेषणों के लिए कमीशन
Official text
Evidence taken under a commission shall not be read as evidence in the suit without the consent of the party against whom the same is offered, unless—
(a) the person who gave the evidence is beyond the jurisdiction of the Court, or dead or unable from sickness or infirmity to attend to be personally examined, or exempted from personal appearance in Court, or is a 6[person in the service of the Government] who cannot, in the opinion of the Court, attend without detriment to the public service, or
(b) the Court in its discretion dispenses with the proof of any of the circumstances mentioned in clause (a) and authorizes the evidence of any person being read as evidence in the suit, notwithstanding proof that the cause for taking such evidence by commission has ceased at the time of reading the same. Commissions for local investigations