← वकील टूल

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908

CPC Order 2 Rule 3 — Joinder of causes of action

आदेश 2 नियम 3 — वाद

हिंदी पाठ

हेतुकों का संयोजन--(1) उसके सिवाय जैसा अन्यथा उपबन्धित है, वादी उसी प्रतिवादी या संयुक्तत: उन्हीं प्रतिवादियों के विरुद्ध कई वाद-हेतुक एक ही वाद में संयोजित कर सकेगा और ऐसे वाद-हेतुक रखने वाले कोई भी वादी जिनमें वे उसी प्रतिवादी या संयुक्तत: उन्हीं प्रतिवादियों के विरुद्ध संयुक्तत: हितबद्ध हों, ऐसे वाद-हेतुकों को एक ही वाद में संयोजित कर सकेंगे ।
(2) जहां वाद-हेतुक संयोजित किए जाते हैं, वहां वाद के सम्बन्ध में न्यायालय की अधिकारिता संकलित विषय-वस्तुओं की उस रकम या मूल्य पर निर्भर होगी जो वाद के संस्थित किए जाने की तारीख पर है ।

Official text

(1) Save as otherwise provided, a plaintiff may unite in the same suit several causes of action against the same defendant, or the same defendants jointly; and any plaintiffs having causes of action in which they are jointly interested against the same defendant or the same defendants jointly may unite such causes of action in the same suit.
(2) Where causes of action are united, the jurisdiction of the Court as regards the suit shall depend on the amount or value of the aggregate subject-matters at the date of instituting the suit.