सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 2 Rule 5 — Claims by or against executor, administrator or heir
आदेश 2 नियम 5 — निष्पादक, प्रशासक या वारिस द्वारा या उसके विरुद्ध दावे
हिंदी पाठ
किसी निष्पादक, प्रशासक या वारिस द्वारा या उसके विरुद्ध उसका उस हैसियत में लाया गया कोई भी दावा वैयक्तिक रूप से उसके द्वारा या उसके विरुद्ध लाए गए उन दावों से तब तक संयोजित नहीं किया जाएगा जब तक कि अन्तिम वर्णित दावों के बारे में यह अभिकथन न किया गया हो कि वे उस सम्पदा के बारे में पैदा हुए हैं जिनके बारे में निष्पादक, प्रशासक या वारिस की हैसियत में वादी वाद लाया है या प्रतिवादी पर वाद लाया गया है या जब तक कि अन्तिम वर्णित दावे ऐसे न हों जिनके लिए वह उस मृत व्यक्ति के साथ, जिसका वह प्रतिनिधित्व करता है, संयुक्तत: हकदार या दायी था ।
Official text
No claim by or against an executor, administrator or heir, as such, shall be joined with claims by or against him personally, unless the last mentioned claims are alleged to arise with reference to the estate in respect of which the plaintiff or defendant sues or is sued as executor, administrator or heir, or are such as he was entitled to, or liable for, jointly with the deceased person whom he represents.