सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 30 Rule 3 — Service
आदेश 30 नियम 3 — तामील
हिंदी पाठ
जहां व्यक्तियों पर भागीदारों के नाते उनकी फर्म की हैसियत में वाद लाया जाता है वहां समन की तामील न्यायालय द्वारा दिए जाने वाले निदेश के अनुसार या तो--
(क) भागीदारों में से किसी एक के या अधिक पर की जाएगी, अथवा
(ख) उस प्रधान स्थान में जिसमें [भारत] के भीतर भागीदारी का कारबार चलता है, किसी ऐसे व्यक्ति पर की जाएगी जिसके हाथ में वहां भागीदारी के कारबार का नियंत्रण या प्रबन्ध तामील के समय है,
और ऐसी तामील के बारे में यह समझा जाएगा कि जिस फर्म पर वाद लाया गया है उस पर वह सही तामील है, चाहे सभी भागीदार या उनमें से कोई “[भारत] के भीतर या बाहर होः
परन्तु ऐसी भागीदारी की दशा में जिसके बारे में वादी को वाद संस्थित करने से पहले ही यह जानकारी हो कि वह विघटित की जा चुकी है, समन की तामील “[भारत] के भीतर के ऐसे हर व्यक्ति पर की जाएगी जिसे दायी बनाना चाहा गया है।
Official text
Where persons are sued as partners in the name of their firm, the summons shall be served either—
(a) upon any one or more of the partners, or
(b) at the principal place at which the partnership business is carried on within 1[India] upon any person having, at the time of service, the control or management of the partnership business, there, as the Court may direct; and such service shall be deemed good service upon the firm so sued, whether all or any of the partners are within or without 1[India]:
Provided that, in the case of a partnership which has been dissolved to the knowledge of the plaintiff before the institution of the suit, the summons shall be served upon every person within 1[India] whom it is sought to make liable.