← वकील टूल

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908

CPC Order 32A Rule 6 — “Family”

आदेश 32A नियम 6 — “कुटुम्ब” का अर्थ

हिंदी पाठ

इस आदेश के प्रयोजनों के लिए निम्नलिखित व्यक्तियों में से प्रत्येक के बारे में यह समझा जाएगा कि उससे मिलकर कुटुम्ब बनता है, अर्थात्‌ :--
(क) (1) एक साथ रहने वाले पुरुष और उसकी पत्नी ; (ए) कोई बालक जो उनकी या ऐसे पुरुष की या ऐसी पत्नी की संतान हो या हों ; ।
7॥) कोई बालक जिसका या जिनका भरणपोषण ऐसे पुरुष और पत्नी द्वारा किया जाता है ;
(ख) ऐसा पुरुष, जिसकी पत्नी न हो या जो अपनी पत्नी के साथ न रहता हो, कोई बालक जो उसकी संतान हो या हों और कोई बालक जिसका भरणपोषण उसके द्वारा किया जाता है ;
(ग) ऐसी स्त्री, जिसका पति न हो या जो अपने पति के साथ न रहती हो, कोई बालक, जो उसकी संतान हो या हों और कोई बालक जिसका भरणपोषण उसके द्वारा किया जाता है ;
(घ) कोई पुरुष या स्त्री और उस पुरुष या स्त्री का भाई, बहिन, पूर्वज या पारम्परिक वंशज जो उसके साथ रहता हो ; और
(ड) इस नियम के खण्ड (क), खण्ड (ख), खण्ड (ग) या खण्ड (घ) में विनिर्दिष्ट वर्गों में से एक या अधिक का कोई समुच्चय ।
स्पष्टीकरण--शंकाओं को दूर करने के लिए यह घोषित किया जाता है कि नियम 6 के उपबन्धों से किसी स्वीय विधि में या तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि में “कुटुम्ब” की धारणा पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा ।]

Official text

meaning of.—For the purposes of this Order, each of the following shall be treated as constituting a family, namely:—
(a) (i) a man and his wife living together,
(ii) any child or children, being issue of theirs; or of such man or such wife,
(iii) any child or children being maintained by such man and wife;
(b) a man not having a wife or not living together with his wife, any child or children, being issue of his, and any child or children being maintained by him;
(c) a women not having it husband or not living together with her husband, any child or children being issue of hers, and any child or children being maintained by her;
(d) a man or woman and his or her brother, sister, ancestor or lineal descendant living with him or her; and
(e) any combination of one or more of the groups specified in clause (a), clause (b), clause (c) or clause (d) of this rule.