सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 32 Rule 7 — Agreement or compromise by next friend or guardian for the suit
आदेश 32 नियम 7 — वाद
हिंदी पाठ
मित्र या वादार्थ संरक्षक द्वारा करार या समझौता--(1) कोई भी वाद-मित्र या वादार्थ संरक्षक अवयस्क की ओर से कोई करार या समझौता उस वाद के बारे में जिसमें वाद-मित्र या संरक्षक की हैसियत में वह कार्य करता है, न्यायालय की इजाजत के बिना नहीं करेगा जो इजाजत कार्यवाहियों में स्पष्ट रूप से अभिलिखित की जाएगी ।
[(क) उपनियम (1) के अधीन इजाजत के लिए आवेदन के साथ, यथास्थिति, वाद-मित्र या वादार्थ संरक्षक का शपथपत्र होगा और यदि अवयस्क का प्रतिनिधित्व प्लीडर द्वारा किया जाता है तो, प्लीडर का इस आशय का प्रमाणपत्र भी होगा कि प्रस्थापित करार या समझौता उसकी राय में अवयस्क के फायदे के लिए है :
परन्तु शपथपत्र में या प्रमाणपत्र में इस प्रकार अभिव्यक्त की गई राय, न्यायालय को यह जांच करने से प्रवारित नहीं करेगी कि क्या प्रस्थापित करार या समझौता अवयस्क के फायदे के लिए है ।]
(2) न्यायालय की इस प्रकार अभिलिखित इजाजत के बिना किया गया कोई भी करार या समझौता अवयस्क से भिन्न सभी पक्षकारों के विरुद्ध शून्यकरणीय होगा ।
Official text
(1) No next friend or guardian for the suit shall, without the leave of the Court, expressly recorded in the proceedings, enter into any agreement or compromise on behalf of a minor with reference to the suit in which he acts as next friend or guardian. [(1A) An application for leave under sub-rule (1) shall be accompanied by an affidavit of the next friend or the guardian for the suit, as the case may be, and also, if the minor is represented by a pleader, by the certificate of the pleader, to the effect that the agreement or compromise proposed is, in his opinion, for the benefit of the minor :
Provided that the opinion so expressed, whether in the affidavit or in the certificate shall not preclude the Court from examining whether the agreement or compromise proposed is, for the benefit of the minor. ]
(2) Any such agreement or compromise entered into without the leave of the Court so recorded shall be voidable against all parties other than the minor: