← वकील टूल

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908

CPC Order 34 Rule 3 — Final decree in foreclosure suit

आदेश 34 नियम 3 — पुरोबन्ध वाद में अन्तिम डिक्री

हिंदी पाठ

(1) जहां बन्धक सम्पत्ति का मोचन कराने के सभी अधिकारों से प्रतिवादी को विवर्जित करने वाली अन्तिम डिक्री पारित किए जाने के पूर्व प्रतिवादी नियम 2 के उपनियम (1) के अधीन अपने द्वारा शोध्य सभी रकमें न्यायालय में जमा कर देता है वहां न्यायालय ऐसी अन्तिम डिक्री प्रतिवादी के इस निमित्त किए गए आवेदन पर पारित करेगा जो--
(क) प्रारम्भिक डिक्री में निर्दिष्ट दस्तावेजों को परिदत्त करने के लिए आदेश वादी को देगी, और यदि आवश्यक हो तो--
(ख) उक्त डिक्री में यथानिर्दिष्ट बन्धक सम्पत्ति को प्रतिवादी के खर्चे पर प्रति-अन्तरित करने के लिए आदेश वादी को देगी,
! 929 के अधिनियम सं० 2 की धारा 4 द्वारा नियम 2 से 8 तक के स्थान पर प्रतिस्थापित ।
और यदि आवश्यक हो तो--
(ग) प्रतिवादी का कब्जा सम्पत्ति पर कराने के लिए भी आदेश वादी को देगी ।
(2) जहां उपनियम (1) के अनुसार संदाय नहीं किया गया है वहां वादी द्वारा इस निमित्त किए गए आवेदन पर न्यायालय यह घोषणा करने वाली कि प्रतिवादी और उससे व्युत्पन्न अधिकार के द्वारा या उसके अधीन दावा करने वाले सभी व्यक्ति बन्धक सम्पत्ति का मोचन कराने के सभी अधिकार से विवर्जित किए जाते हैं और यदि आवश्यक हो तो प्रतिवादी को यह आदेश भी देने वाली कि वह सम्पत्ति पर कब्जा वादी को दे दे, अन्तिम डिक्री पारित करेगा ।
(3) उपनियम (2) के अधीन अन्तिम डिक्री के पारित किए जाने पर वे सभी दायित्व, जिनके अधीन प्रतिवादी बन्धक की बाबत है या वाद के कारण हैं, उन्मोचित कर दिए गए समझे जाएंगे ।

Official text

(1) Where, before a final decree debarring the defendant from all right to redeem the mortgaged property has been passed, the defendant makes payment into Court of all amounts due from him under sub-rule (1) of rule 2, the Court shall, on application made by the defendant in this behalf, pass a final decree— 1. Subs by Act 21 of 1929, s. 4, for the rules 2 to 8.
(a) ordering the plaintiff to deliver up the documents referred to in the preliminary decree, and, if necessary,—
(b) ordering him to re-transfer at the cost or the defendant the mortgaged property as directed in the said decree, and also, if necessary,—
(c) ordering him to put the defendant in possession of the property.
(2) Where payment in accordance with sub-rule (1) has not been made, the Court shall, on application made by the plaintiff in this behalf, pass a final decree declaring that the defendant and all persons claiming through or under him or debarred from all right to redeem the mortgaged property and also, if necessary, ordering the defendant to put the plaintiff in possession of the property.
(3) On the passing of a final decree under sub-rule (2), all liabilities to which the defendant is subject in respect of the mortgage or on account of the suit shall be deemed to have been discharged.