सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 34 Rule 9 — Decree where nothing is found due or where mortgagee has been overpaid
आदेश 34 नियम 9 — डिक्री जहां कुछ भी शोध्य नहीं पाया जाए या जहां बंधकदार को अतिसंदाय कर दिया गया हो
हिंदी पाठ
यदि नियम 7 में निर्दिष्ट लेखा लेने पर यह प्रतीत हो कि प्रतिवादी को कुछ भी शोध्य नहीं है या उसे अतिसंदाय कर दिया गया है तो न्यायालय इसमें इसके पूर्व किसी बात के होते हुए भी यह निदेश देने वाली डिक्री पारित करेगा कि प्रतिवादी, यदि उससे ऐसी अपेक्षा की जाए तो, सम्पत्ति को प्रति-अन्तरित करे और वादी को वह रकम दे जो उसको शोध्य पाई जाए और यदि आवश्यक हो तो वादी का कब्जा बन्धक सम्पत्ति पर करा दिया जाएगा ।
Official text
Notwithstanding anything hereinbefore contained, if it appears, upon taking the account referred to in rule 7, that nothing is due to the defendant or that he has been overpaid, the Court shall pass a decree directing the defendant, if so require, to re-transfer the property and to pay to the plaintiff the amount which may be found due to him; and the plaintiff shall, if necessary, be put in possession of the mortgaged property.