← वकील टूल

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908

CPC Order 35 Rule 3 — Procedure where defendant is suing plaintiff

आदेश 35 नियम 3 — प्रक्रिया जहां प्रतिवादी वादी पर वाद चला रहा है

हिंदी पाठ

जहां अन्तराभिवाची वाद के प्रतिवादियों में से कोई प्रतिवादी, वादी पर ऐसे वाद की विषय-वस्तु की बाबत वास्तव में वाद चला रहा है वहां वह न्यायालय जिसमें वादी के विरुद्ध वाद लम्बित है, उस न्यायालय द्वारा जिसमें अन्तराभिवाची वाद संस्थित किया गया है, इत्तिला दिए जाने पर वादी के विरुद्ध कार्यवाहियों को रोक देगा और ऐसे रोके गए वाद में वादी के जो खर्चे हुए हों वे ऐसे वाद में उपबन्धित किए जा सकेंगे, किन्तु यदि और जहां तक वे उस वाद में उपबन्धित नहीं किए जाते हैं तो और वहां तक अन्तराभिवाची वाद में उपगत उसके खर्चों में जोड़े जा सकेंगे ।

Official text

Where any of the defendants in an interpleader-suit is actually suing the plaintiff in respect the subject-matter of such suit, the Court in which the suit against the plaintiff is pending shall, on being informed by the Court in which the interpleader-suit has been instituted, stay the proceedings as against him; and his costs in the suit so stayed may be provided for in such suit; but if and in so far as, they are not provided for in that suit, they may be added to his costs incurred in the interpleader-suit.