सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 38 Rule 4 — Procedure where defendant fails to furnish security or find fresh security
आदेश 38 नियम 4 — जहां प्रतिवादी प्रतिभूति देने में या प्रतिभूति लाने में असफल रहता है वहां प्रक्रिया
हिंदी पाठ
जहां प्रतिवादी नियम 2 या नियम 3 के अधीन किसी आदेश का अनुपालन करने में असफल रहता है वहां न्यायालय उसे सिविल कारागार को तब तक के लिए सुपुर्द कर सकेगा जब तक वाद का विनिश्चय न हो जाए या जहां प्रतिवादी के विरुद्ध डिक्री पारित कर दी गई है वहां जब तक डिक्री तुष्ट न कर दी जाए :
! [95। के अधिनियम सं० 2 की धारा 3 द्वारा “राज्य” के स्थान पर प्रतिस्थापित ।
परन्तु कोई भी व्यक्ति कारागार में इस नियम के अधीन किसी भी दशा में छह मास से अधिक की अवधि के लिए और यदि वाद की विषय-वस्तु की रकम या मूल्य पचास रुपए से अधिक नहीं है तो छह सप्ताह से अधिक की अवधि के लिए निरुद्ध नहीं किया जाएगा :
परन्तु यह भी कि ऐसे आदेश का उसके द्वारा अनुपालन कर दिए जाने के पश्चात् कोई भी व्यक्ति इस नियम के अधीन कारागार में निरुद्ध नहीं रखा जाएगा । निर्णय के पहले कुर्की
Official text
Where the defendant fails to comply with any order under rule 2 or rule 3, the Court may commit him to the civil prison until the decision of the suit or, where a decree is passed against the defendant, until the decree has been satisfied:
Provided that no person shall be detained in prison under this rule in any case for a longer period than six months, nor for a longer period than six weeks when the amount or value of the subject-matter of the suit does not exceed fifty rupees:
Provided also that no person shall be detained in prison under this rule after he has complied with such order. Attachment before judgment