सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 40 Rule 3 — Duties
आदेश 40 नियम 3 — कर्तव्य
हिंदी पाठ
इस प्रकार नियुक्त किया गया हर रिसीवर--
(क) संपत्ति की बाबत वह जो कुछ प्राप्त करेगा उसका सम्यक् रूप से लेखा देने के लिए ऐसी प्रतिभूति (यदि कोई हो) देगा जो न्यायालय ठीक समझे ।
(ख) अपने लेखाओं को ऐसी अवधियों पर और ऐसे प्ररूप में देगा जो न्यायालय निदिष्ट करे,
(ग) अपने द्वारा शोध्य रकम ऐसे संदत्त करेगा जो न्यायालय निदिष्ट करे, तथा
(घ) अपने जानबूझकर किए गए व्यतिक्रम या अपनी घोर उपेक्षा से संपत्ति को हुई किसी हानि के लिए उत्तरदायी होगा ।
Official text
Every receiver so appointed shall—
(a) furnish such security (if any) as the Court thinks fit, duly to account for what he shall receive in respect of the property;
(b) submit his accounts at such periods and in such form as the Court directs;
(c) pay the amount due from him as the Court directs; and
(d) be responsible for any loss occasioned to the property by his wilful default or gross negligence.