सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 41 Rule 16 — Right to begin
आदेश 41 नियम 16 — शुरू करने का अधिकार
हिंदी पाठ
(1) नियत दिन को या ऐसे किसी अन्य दिन को जिसके लिए सुनवाई स्थगित की गई हो, अपीलार्थी को अपील के समर्थन में सुना जाएगा ।
(2) तब यदि न्यायालय अपील को तुरन्त खारिज न कर दे तो वह अपील के विरुद्ध प्रत्यर्थी को सुनेगा और ऐसी दशा में अपीलार्थी उत्तर देने का हकदार होगा ।
Official text
(1) On the day fixed, or on any other day to which the hearing may be adjourned, the appellant shall be heard in support of the appeal.
(2) The Court shall then, if it does not dismiss the appeal at once, hear the respondent against the appeal, and in such case the appellant shall be entitled to reply.