← वकील टूल

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908

CPC Order 41 Rule 19 — Re-admission of appeal dismissed for default

आदेश 41 नियम 19 — व्यतिक्रम के लिए खारिज की गई अपील को पुन: ग्रहण करना

हिंदी पाठ

जहां अपील नियम ! के उपनियम (2) या नियम 7 **** के अधीन खारिज की जाती है वहां अपीलार्थी अपील न्यायालय में अपील के पुन: ग्रहण किए जाने के लिए आवेदन कर सकेगा और जहां यह साबित कर दिया जाता है कि वह अपील की सुनवाई के लिए पुकार होने पर उपसंजात होने से या ऐसी अपेक्षित राशि निक्षिप्त करने से किसी पर्याप्त हेतुक से निवारित हो गया था वहां न्यायालय खर्चे सम्बन्धी या अन्यथा ऐसे निबन्धनों पर जो वह ठीक समझे, अपील को पुन: ग्रहण करेगा ।

Official text

Where an appeal is dismissed under rule 11, sub-rule (2) or rule 17 2[***] the appellant may apply to the Appellate Court for the re-admission of the appeal; and, where it is proved that he was prevented by any sufficient cause from appearing when the appeal was, called on for hearing or from depositing the sum so required, the Court shall re-admit the appeal on such terms as to costs or otherwise as it thinks fit.