← वकील टूल

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908

CPC Order 41 Rule 20 — Power to adjourn hearing and direct persons appearing interested to be made respondents

आदेश 41 नियम 20 — सुनवाई को स्थगित करने और ऐसे व्यक्तियों को जो हितबद्ध प्रतीत होते हों, प्रत्यर्थी बनाए जाने के लिए निर्दिष्ट करने की शक्ति

हिंदी पाठ

[(1)] जहां सुनवाई में न्यायालय को यह प्रतीत होता है कि कोई व्यक्ति उस न्यायालय में वाद में पक्षकार था जिसकी डिक्री की अपील की गई है किन्तु जो अपील में पक्षकार नहीं बनाया गया है, अपील के परिणाम में हितबद्ध है, वहां सुनवाई को न्यायालय अपने द्वारा नियत किए जाने वाले भविष्यवर्ती दिन के लिए स्थगित कर सकेगा और यह निदेश दे सकेगा कि ऐसा व्यक्ति प्रत्यर्थी बनाया जाए ।
[(2) अपील के लिए परिसीमाकाल की समाप्ति के पश्चात्‌ इस नियम के अधीन कोई प्रत्यर्थी नहीं जोड़ा जाएगा जब तक कि न्यायालय, ऐसे कारणों से जो लेखबद्ध किए जाएंगे खर्चे सम्बन्धी ऐसे निबन्धनों पर जो वह ठीक समझे, वैसा करने की अनुज्ञा नहीं दे देता ।]

Official text

[(1)] Where it appears to the Court at the hearing that any person who was a party to the suit in the Court from whose decree the appeal is preferred, but who has not been made a party to the appeal, is interested in the result of the appeal, the Court may adjourn the hearing to a future day to be fixed by the Court and direct that such person be made a respondent. 3. Rule 20 re-numbered as sub-rule (1) by Act 104 of 1976, s. 87 (w.e.f. 1-2-1977). [(2) No respondent shall be added under this rule, after the expiry of the period of limitation for appeal, unless the Court, for reasons to be recorded, allows that to be done, on such terms as to costs as it thinks fit.]