सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 41 Rule 8 — Exercise of power in appeal from order made in execution of decree
आदेश 41 नियम 8 — डिक्री के निष्पादन में किए गए आदेश की अपील में शक्तियों का प्रयोग
हिंदी पाठ
जहां अपील डिक्री के विरुद्ध नहीं बल्कि डिक्री के निष्पादन में किए गए आदेश के विरुद्ध की जाए या की गई है वहां नियम 5 और नियम 6 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग किया जा सकेगा ।
अपील के ग्रहण पर प्रक्रिया
थ[9. अपीलों के ज्ञापन का रजिस्टर में चढ़ाया जाना--(1) वह न्यायालय जिसकी डिक्री के विरुद्ध अपील होती है, अपील के ज्ञापन को ग्रहण करेगा और उस पर उसके उपस्थापित किए जाने की तारीख पृष्ठांकित करेगा और अपील को उस प्रयोजन के लिए रखी जाने वाली पुस्तक में चढ़ाएगा ।
(2) ऐसी पुस्तक अपीलों का रजिस्टर कहलाएगी ।]
Official text
The powers conferred by rules 5 and 6 shall be exercisable where an appeal may be or has been preferred not from the decree but from an order made in execution of such decree. Procedure on admission of appeal