सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 46 Rule 2 — Court may pass decree contingent upon decision of High Court
आदेश 46 नियम 2 — न्यायालय ऐसी डिक्री पारित कर सकेगा जो उच्च न्यायालय के विनिश्चय पर समाश्रित है
हिंदी पाठ
न्यायालय कार्यवाहियों को रोक सकेगा या ऐसे निर्देश के किए जाने पर भी मामले में अग्रसर हो सकेगा और उच्च न्यायालय की निर्दिष्ट किए गए विषय-बिन्दु के विनिश्चय पर समाश्रित डिक्री पारित कर सकेगा या आदेश कर सकेगा ;
किन्तु किसी भी ऐसे मामले में जिसमें ऐसा निर्देश किया गया है, कोई भी डिक्री या आदेश निष्पादित नहीं किया जाएगा जब तक कि उस निर्देश पर उच्च न्यायालय के निर्णय की प्रति प्राप्त न हो जाए ।
Official text
The Court may either stay the proceedings or proceed in the case notwithstanding such reference, and may pass a decree or make an order contingent upon the decision of the High Court on the point referred: But no decree or order shall be executed in any case in which such reference is made until the receipt of a copy of the judgment of the High Court upon the reference.