सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908
CPC Order 47 Rule 8 — Registry of application granted, and order for re-hearings
आदेश 47 नियम 8 — मंजूर किए गए आवेदन का रजिस्टर में चढ़ाया जाना और फिर से सुनवाई के लिए आदेश
हिंदी पाठ
यदि पुनर्विलोकन का आवेदन मंजूर कर लिया जाता है तो उसका टिप्पण रजिस्टर में किया जाएगा और न्यायालय मामले को तुरन्त फिर सुन सकेगा या फिर से सुनवाई के बारे में ऐसा आदेश कर सकेगा जो वह ठीक समझे ।
Official text
When an application for review is granted, a note thereof shall be made in the register and the Court may at once re-hear the case or make such order in regard to the re-hearing as it thinks fit.