← वकील टूल

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908

CPC Order 6 Rule 2 — Pleading to state material facts and not evidence

आदेश 6 नियम 2 — अभिवचन में तात्तविक तथ्यों का, न कि साक्ष्य का, कथन होगा

हिंदी पाठ

(1) हर अभिवचन में उन तात््विक तथ्यों का, जिन पर अभिवचन करने वाला पक्षकार, यथास्थिति, अपने दावे या अपनी प्रतिरक्षा के लिए निर्भर करता है और केवल उन तथ्यों का, न कि उस साक्ष्य का जिसके द्वारा वे साबित किए जाने हैं, संक्षिप्त कथन अन्तर्विष्ट होगा ।
(2) हर अभिवचन आवश्यकतानुसार पैराओं में विभक्त किया जाएगा, जो यथाक्रम संख्यांकित किए जाएंगे । हर अभिकथन सुविधानुसार पृथक्‌ पैरा में किया जाएगा ।
(3) अभिवचन में तारीखें, राशियां और संख्याएं अंकों और शब्दों में भी अभिव्यक्त की जाएंगी ।]

Official text

(1) Every pleading shall contain, and contain only, a statement in a concise form of the material facts on which the party pleading relies for his claim or defence, as the case may be, but not the evidence by which they are to be proved.
(2) Every pleading shall, when necessary, be divided into paragraphs, numbered consecutively, each allegation being, so far as is convenient, contained in a separate paragraph.
(3) Dates, sums and numbers shall be expressed in a pleading in figures as well as in words.]