← वकील टूल

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908

CPC Order 7 Rule 16 — Suits on lost negotiable instruments

आदेश 7 नियम 16 — खोई हुई परक्राम्य लिखतों के आधार पर वाद

हिंदी पाठ

जहां वाद परक्राम्य लिखत पर आधारित है और यह साबित कर दिया जाता है कि लिखत खो गई है और वादी ऐसी लिखत पर आधारित किसी अन्य व्यक्ति के दावों के लिए क्षतिपूर्ति, न्यायालय को समाधानप्रद रूप में कर देता है वहां न्यायालय ऐसी डिक्री पारित कर सकेगा जो वह पारित करता यदि वादी ने उस समय जब वादपत्र उपस्थित किया गया था, उस लिखत को पेश किया होता और उस लिखत की प्रति वादपत्र के साथ फाइल किए जाने के लिए उसी समय परिदत्त कर दी होती ।

Official text

Where the suit is founded upon a negotiable instrument, and it is proved that the instrument is lost, and an indemnity is given by the plaintiff, to the satisfaction of the Court, against the claims of any other person upon such instrument, the Court may pass such decree as it would have passed if the plaintiff had produced the instrument in Court when the plaint was presented, and had at the same time delivered a copy of the instrument to be filed with the plaint.