← वकील टूल

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908

CPC Order 8 Rule 6C — Exclusion of counter-claim

आदेश 8 नियम 6C — प्रतिदावे का अपवर्जन

हिंदी पाठ

जहां प्रतिवादी कोई प्रतिदावा उठाता है और वादी यह दलील देता है कि उसके द्वारा उठाए गए दावे का निपटारा प्रतिदावे के रूप में नहीं वरन्‌ स्वतंत्र वाद में किया जाना चाहिए, वहां वादी प्रतिदावे के सम्बन्ध में विवाद्यकों के तय किए जाने के पूर्व किसी भी समय न्यायालय से इस आदेश के लिए आवेदन कर सकेगा कि ऐसे प्रतिदावे का अपवर्जन किया जाए और न्यायालय ऐसे आवेदन की सुनवाई करने पर ऐसा आदेश कर सकेगा जो वह ठीक समझे ।

Official text

Where a defendant sets up a counter-claim and the plaintiff contends that the claim thereby raised ought not to be disposed of by way of counter-claim but in an independent suit, the plaintiff may, at any time before issues are settled in relation to the counter-claim, apply to the Court for an order that such counter-claim may be excluded, and the Court may, on the hearing of such application make such order as it thinks fit.