← वकील टूल

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 / Code of Civil Procedure, 1908

CPC Order 9 Rule 12 — Consequence of non-attendance, without sufficient cause shown, of party ordered to appear in person

आदेश 9 नियम 12 — स्वयं उपसंजात होने के लिए आदिष्ट पक्षकार के पर्याप्त हेतुक दर्शित किए बिना गैरहाजिर रहने का परिणाम

हिंदी पाठ

जहां कोई वादी या प्रतिवादी, जिसे स्वयं उपसंजात होने के लिए आदेश किया गया है, स्वयं उपसंजात नहीं होता है या ऐसे उपसंजात होने से असफल रहने के लिए पर्याप्त हेतुक न्यायालय को समाधानप्रद रूप में दर्शित नहीं करता है वहां वह पूर्वगामी नियमों के उन सभी उपबन्धों के अधीन होगा जो ऐसे वादियों और प्रतिवादियों को जो उपसंजात नहीं होते हैं, यथास्थिति, लागू होते हैं ।
एकपक्षीय डिक्रियों को अपास्त करना

Official text

Where a plaintiff or defendant, who has been ordered to appear in person, does not appear in person, or show sufficient cause to the satisfaction of the court for failing so to appear, he shall be subject to all provisions of the foregoing rules applicable to plaintiffs and defendants, respectively who do not appear. Setting aside Decrees ex parte