SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 109

BNS Section 109 (IPC 307) — Attempt to murder

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 109 (पुरानी आईपीसी 307) — हत्या का प्रयास

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा109
Chapter / अध्यायChapter VI — Of Offences Affecting The Human Body
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 307
Punishment / सज़ा10 वर्ष तक + जुर्माना; चोट पहुँची तो आजीवन कारावास तक

सरल हिंदी सार

हत्या का प्रयास
हत्या के इरादे से किया गया कृत्य, चाहे मृत्यु न हो।

संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)

उप-धारा / Clauseसंज्ञेय?ज़मानती?विचारण / Triable by
109(1)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
सत्र न्यायालय
Court of Session
109(2)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
सत्र न्यायालय
Court of Session

चोट पहुँचने पर भी यही वर्गीकरण है।

स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BNS धारा 109 क्या है? / What is BNS Section 109?
Attempt to murder — हत्या का प्रयास: हत्या के इरादे से किया गया कृत्य, चाहे मृत्यु न हो।

क्या BNS धारा 109 ज़मानती है? / Is BNS Section 109 bailable?
यह अपराध: अज़मानती (Non-bailable) चोट पहुँचने पर भी यही वर्गीकरण है।

क्या BNS धारा 109 संज्ञेय है? / Is BNS Section 109 cognizable?
यह अपराध: संज्ञेय (Cognizable)

BNS धारा 109 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 109?
विचारण: सत्र न्यायालय (Court of Session)

BNS धारा 109 की सज़ा क्या है? / What is the punishment under BNS Section 109?
10 वर्ष तक + जुर्माना; चोट पहुँची तो आजीवन कारावास तक

बीएनएस धारा 109 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 109?
BNS Section 109 = IPC 307. Attempt to murder

Full text (English)

(1) Whoever does any act with such intention or knowledge, and under such circumstances that, if he by that act caused death, he would be guilty of murder, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine; and if hurt is caused to any person by such act, the offender shall be liable either to imprisonment for life, or to such punishment as is hereinbefore mentioned.
(2) When any person offending under sub-section (1) is under sentence of imprisonment for life, he may, if hurt is caused, be punished with death or with imprisonment for life, which shall mean the remainder of that person’s natural life.
Illustrations.
(a) A shoots at Z with intention to kill him, under such circumstances that, if death ensued, A would be guilty of murder. A is liable to punishment under this section.
(b) A, with the intention of causing the death of a child of tender years, exposes it in a desert place. A has committed the offence defined by this section, though the death of the child does not ensue.
(c) A, intending to murder Z, buys a gun and loads it. A has not yet committed the offence. A fires the gun at Z. He has committed the offence defined in this section, and, if by such firing he wounds Z, he is liable to the punishment provided by the latter part of sub-section (1).
(d) A, intending to murder Z by poison, purchases poison and mixes the same with food which remains in A’s keeping; A has not yet committed the offence defined in this section. A places the food on Z’s table or delivers it to Z’s servants to place it on Z’s table. A has committed the offence defined in this section.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जो कोई, किसी कृत्य को ऐसे आशय या ज्ञान से और ऐसी परिस्थितियों में करता है कि यदि वह उस कृत्य द्वारा मृत्यु कारित कर देता तो वह हत्या का दोषी होता, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा, और यदि ऐसे कार्य द्वारा किसी व्यक्ति को उपहति कारित हो जाए, तो वह अपराधी या तो आजीवन कारावास से या ऐसे दण्ड से दण्डनीय होगा, जैसा इसमें इसके पूर्व वर्णित है ।
(2) जब उपधारा (1) के अधीन अपराध करने वाला कोई व्यक्ति आजीवन कारावास के दण्डादेश के अधीन है, तब यदि उपहति कारित करता है, तो वह मृत्यु या आजीवन कारावास, जिससे उस व्यक्ति के शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए कारावास अभिप्रेत होगा, से दण्डित किया जाएगा ।
दृष्टांत (क) य का वध करने के आशय से क उस पर ऐसी परिस्थितियों में गोली चलाता है कि यदि मृत्यु हो जाती, तो क हत्या का दोषी होता । क इस धारा के अधीन दण्डनीय है ।
(ख) क सुकुमार अवस्था के किसी शिशु की मृत्यु करने के आशय से उसे एक निर्जन स्थान में अरक्षित छोड़ देता है । क ने इस धारा द्वारा परिभाषित अपराध किया है, यद्यपि परिणामस्वरूप उस शिशु की मृत्यु नहीं होती ।
(ग) य की हत्या का आशय रखते हुए क एक बन्दूक खरीदता है और उसको भरता है । क ने अभी तक अपराध नहीं किया है । य पर क बन्दूक चलाता है । उसने इस धारा मैं परिभाषित अपराध किया है, और यदि इस प्रकार गोली मार कर वह य को घायल कर देता है, तो वह उपधारा (1) के पश्चातवर्ती भाग द्वारा उपबन्धित दण्ड से दण्डनीय है ।
(घ) विष द्वारा य की हत्या करने का आशय रखते हुए क विष खरीदता है, और उसे उस भोजन में मिला देता है, जो क के अपने पास रहता है क ने इस धारा में परिभाषित अपराध अभी तक नहीं किया है । क उस भोजन को य की मेज पर रखता है, या उसको य की मेज पर रखने के लिए य के सेवकों को परिदत्त करता है । क ने इस धारा में परिभाषित अपराध किया है ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant