SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 122

BNS Section 122 (IPC 334, 335) — Voluntarily causing hurt or grievous hurt on provocation

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 122 (पुरानी आईपीसी 334, 335)

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा122
Chapter / अध्यायChapter VI — Of Offences Affecting The Human Body
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 334, IPC 335

संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)

उप-धारा / Clauseसंज्ञेय?ज़मानती?विचारण / Triable by
122(1)असंज्ञेय
Non-cognizable
ज़मानती
Bailable
कोई भी मजिस्ट्रेट
Any Magistrate
122(2)संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class

स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BNS धारा 122 क्या है? / What is BNS Section 122?
Voluntarily causing hurt or grievous hurt on provocation

क्या BNS धारा 122 ज़मानती है? / Is BNS Section 122 bailable?
यह अपराध: ज़मानती (Bailable)

क्या BNS धारा 122 संज्ञेय है? / Is BNS Section 122 cognizable?
यह अपराध: 122(1) — असंज्ञेय; 122(2) — संज्ञेय

BNS धारा 122 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 122?
विचारण: 122(1) — कोई भी मजिस्ट्रेट; 122(2) — प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट

बीएनएस धारा 122 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 122?
BNS Section 122 = IPC 334, 335. Voluntarily causing hurt or grievous hurt on provocation

Full text (English)

(1) Whoever voluntarily causes hurt on grave and sudden provocation, if he neither intends nor knows himself to be likely to cause hurt to any person other than the person who gave the provocation, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to one month, or with fine which may extend to five thousand rupees, or with both.
(2) Whoever voluntarily causes grievous hurt on grave and sudden provocation, if he neither intends nor knows himself to be likely to cause grievous hurt to any person other than the person who gave the provocation, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to five years, or with fine which may extend to ten thousand rupees, or with both.
Explanation.—This section is subject to the same proviso as Exception 1 of section 101.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जो कोई, गम्भीर और अचानक प्रकोपन पर स्वेच्छया उपहति कारित करता है, यदि न तो उसका आशय उस व्यक्ति से भिन्न, जिसने प्रकोपन दिया था, किसी व्यक्ति को उपहति कारित करने का है और न तो अपने द्वारा ऐसी उपहति कारित किया जाना सम्भाव्य जानता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि एक मास तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, जो पांच हजार रुपए तक का हो सकेगा, या दोनों से, दंडित किया जाएगा ।
(2) जो कोई, गम्भीर और अचानक प्रकोपन पर स्वेच्छया घोर उपहति कारित करता है, यदि न तो उसका आशय उस व्यक्ति से भिन्न, जिसने प्रकोपन दिया था, किसी व्यक्ति को घोर उपहति कारित करने का है और न तो अपने द्वारा ऐसी घोर उपहति कारित किया जाना सम्भाव्य जानता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि पांच वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, जो दस हजार रुपए तक का हो सकेगा, या दोनों से, दंडित किया जाएगा ।
स्पष्टीकरण--यह धारा उसी परंतुक के अध्यधीन हैं, जिनके अध्यधीन धारा 0। का अपवाद है ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant