SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 139

BNS Section 139 (IPC 363A) — Kidnapping or maiming a child for purposes of begging

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 139 (पुरानी आईपीसी 363A)

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा139
Chapter / अध्यायChapter VI — Of Offences Affecting The Human Body
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 363A

संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)

उप-धारा / Clauseसंज्ञेय?ज़मानती?विचारण / Triable by
139(1)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class
139(2)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
सत्र न्यायालय
Court of Session

स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BNS धारा 139 क्या है? / What is BNS Section 139?
Kidnapping or maiming a child for purposes of begging

क्या BNS धारा 139 ज़मानती है? / Is BNS Section 139 bailable?
यह अपराध: अज़मानती (Non-bailable)

क्या BNS धारा 139 संज्ञेय है? / Is BNS Section 139 cognizable?
यह अपराध: संज्ञेय (Cognizable)

BNS धारा 139 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 139?
विचारण: 139(1) — प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट; 139(2) — सत्र न्यायालय

बीएनएस धारा 139 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 139?
BNS Section 139 = IPC 363A. Kidnapping or maiming a child for purposes of begging

Full text (English)

(1) Whoever kidnaps any child or, not being the lawful guardian of such child, obtains the custody of the child, in order that such child may be employed or used for the purposes of begging shall be punishable with rigorous imprisonment for a term which shall not be less than ten years but which may extend to imprisonment for life, and shall also be liable to fine.
(2) Whoever maims any child in order that such child may be employed or used for the purposes of begging shall be punishable with imprisonment which shall not be less than twenty years, but which may extend to life which shall mean imprisonment for the remainder of that person’s natural life, and with fine.
(3) Where any person, not being the lawful guardian of a child employs or uses such child for the purposes of begging, it shall be presumed, unless the contrary is proved, that he kidnapped or otherwise obtained the custody of such child in order that such child might be employed or used for the purposes of begging.
(4) In this section “begging” means—
(i) soliciting or receiving alms in a public place, whether under the pretence of singing, dancing, fortune telling, performing tricks or selling articles or otherwise;
(ii) entering on any private premises for the purpose of soliciting or receiving alms;
(iii) exposing or exhibiting, with the object of obtaining or extorting alms, any sore, wound, injury, deformity or disease, whether of himself or of any other person or of an animal;
(iv) using such child as an exhibit for the purpose of soliciting or receiving alms.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जो कोई, किसी शिशु का इसलिए व्यपहरण करता है या शिशु का विधिपूर्ण संरक्षक स्वयं न होते हुए शिशु की अभिरक्षा इसलिए अभिप्राप्त करता है कि ऐसा शिशु भीख मांगने के प्रयोजनों के लिए नियोजित या प्रयुक्त किया जाए, वह कठिन कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष से कम नहीं होगी, किंतु जो आजीवन कारावास तक की हो सकेगी, दण्डनीय होगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(2) जो कोई, किसी शिशु को विकलांग इसलिए करता है कि ऐसा शिशु भीख मांगने के प्रयोजनों के लिए नियोजित या प्रयुक्त किया जाए, वह कारावास से, जिसकी अवधि बीस वर्ष से कम नहीं होगी, किन्तु जो आजीवन कारावास, जिससे उस व्यक्ति के शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए कारावास अभिप्रेत होगा, तक की हो सकेगी, और जुर्माने से भी, दण्डित किया जाएगा ।
(3) जहां कोई व्यक्ति, जो शिशु का विधिपूर्ण संरक्षक नहीं है, उस शिशु को भीख मांगने के प्रयोजनों के लिए नियोजित या प्रयुक्त करता है, वहां जब तक कि इसके प्रतिकूल साबित न कर दिया जाए, यह उपधारणा की जाएगी कि उसने इस उद्देश्य से उस शिशु का व्यपहरण किया था या अन्यथा उसकी अभिरक्षा अभिप्राप्त की थी कि वह शिशु भीख मांगने के प्रयोजनों के लिए नियोजित या प्रयुक्त किया जाए ।
(4) इस धारा में “भीख मांगने” से निम्नलिखित अभिप्रेत है--
(1) लोक स्थान में भीख की याचना या प्राप्ति, चाहे गाने, नाचने, भाग्य बताने, करतब दिखाने या चीजें बेचने के बहाने या अन्यथा करना ;
(1) भीख की याचना करने या प्राप्ति के प्रयोजन से किसी निजी परिसर में प्रवेश करना ;
(ए) भीख अभिप्राप्त या उद्दापित करने के उद्देश्य से अपना या किसी अन्य व्यक्ति का या जीव-जन्तु का कोई जख्म, घाव, क्षति, विरूपता या रोग अभिदर्शित या प्रदर्शित करना ;
(९ भीख की याचना करने या प्राप्ति के प्रयोजन से शिशु का प्रदर्शन के रूप में प्रयोग करना ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant