SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 143
BNS Section 143 (IPC 370) — Trafficking of person
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 143 (पुरानी आईपीसी 370) — मानव तस्करी
| Law / कानून | Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS) भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) |
|---|---|
| Section / धारा | 143 |
| Chapter / अध्याय | Chapter VI — Of Offences Affecting The Human Body |
| Old law / पुरानी धारा | Indian Penal Code (IPC) — IPC 370 |
| Punishment / सज़ा | कम से कम 7 वर्ष, 10 वर्ष तक कठोर कारावास और जुर्माना; एक से अधिक व्यक्ति में कम से कम 10 वर्ष से आजीवन तक |
सरल हिंदी सार
शोषण के लिए व्यक्तियों की भर्ती, परिवहन, शरण या प्राप्ति। एक से अधिक व्यक्ति, नाबालिग या अन्य गंभीर स्थितियों में दंड बढ़ता जाता है।
संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)
| उप-धारा / Clause | संज्ञेय? | ज़मानती? | विचारण / Triable by |
|---|---|---|---|
| 143(2) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | सत्र न्यायालय Court of Session |
| 143(3) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | सत्र न्यायालय Court of Session |
| 143(4) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | सत्र न्यायालय Court of Session |
| 143(5) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | सत्र न्यायालय Court of Session |
| 143(6) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | सत्र न्यायालय Court of Session |
| 143(7) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | सत्र न्यायालय Court of Session |
स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
BNS धारा 143 क्या है? / What is BNS Section 143?
Trafficking of person — मानव तस्करी: शोषण के लिए व्यक्तियों की भर्ती, परिवहन, शरण या प्राप्ति। एक से अधिक व्यक्ति, नाबालिग या अन्य गंभीर स्थितियों में दंड बढ़ता जाता है।
क्या BNS धारा 143 ज़मानती है? / Is BNS Section 143 bailable?
यह अपराध: अज़मानती (Non-bailable)
क्या BNS धारा 143 संज्ञेय है? / Is BNS Section 143 cognizable?
यह अपराध: संज्ञेय (Cognizable)
BNS धारा 143 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 143?
विचारण: सत्र न्यायालय (Court of Session)
BNS धारा 143 की सज़ा क्या है? / What is the punishment under BNS Section 143?
कम से कम 7 वर्ष, 10 वर्ष तक कठोर कारावास और जुर्माना; एक से अधिक व्यक्ति में कम से कम 10 वर्ष से आजीवन तक
बीएनएस धारा 143 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 143?
BNS Section 143 = IPC 370. Trafficking of person
Full text (English)
(a) using threats; or
(b) using force, or any other form of coercion; or
(c) by abduction; or
(d) by practising fraud, or deception; or
(e) by abuse of power; or
(f) by inducement, including the giving or receiving of payments or benefits, in order to achieve the consent of any person having control over the person recruited, transported, harboured, transferred or received, commits the offence of trafficking.
Explanation 1.—The expression “exploitation” shall include any act of physical exploitation or any form of sexual exploitation, slavery or practices similar to slavery, servitude, beggary or forced removal of organs.
Explanation 2.—The consent of the victim is immaterial in determination of the offence of trafficking.
(2) Whoever commits the offence of trafficking shall be punished with rigorous imprisonment for a term which shall not be less than seven years, but which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.
(3) Where the offence involves the trafficking of more than one person, it shall be punishable with rigorous imprisonment for a term which shall not be less than ten years but which may extend to imprisonment for life, and shall also be liable to fine.
(4) Where the offence involves the trafficking of a child, it shall be punishable with rigorous imprisonment for a term which shall not be less than ten years, but which may extend to imprisonment for life, and shall also be liable to fine.
(5) Where the offence involves the trafficking of more than one child, it shall be punishable with rigorous imprisonment for a term which shall not be less than fourteen years, but which may extend to imprisonment for life, and shall also be liable to fine.
(6) If a person is convicted of the offence of trafficking of a child on more than one occasion, then such person shall be punished with imprisonment for life, which shall mean imprisonment for the remainder of that person’s natural life, and shall also be liable to fine.
(7) When a public servant or a police officer is involved in the trafficking of any person then, such public servant or police officer shall be punished with imprisonment for life, which shall mean imprisonment for the remainder of that person’s natural life, and shall also be liable to fine.
पूरा पाठ (हिंदी)
(च) उत्प्रेरणा द्वारा, जिसके अंतर्गत ऐसे किसी व्यक्ति की, जो भर्ती किए गए, परिवहनित, संश्रित, स्थानांतरित या गृहीत व्यक्ति पर नियंत्रण रखता है, सम्मति प्राप्त करने के लिए भुगतान करना या फायदे देना या प्राप्त करना भी आता है,
किसी व्यक्ति या किन्हीं व्यक्तियों को भर्ती करता है, परिवहनित करता है, संश्रय देता है, स्थानांतरित करता है, या गुहीत करता है, वह दुर्व्यापार का अपराध करता है ।
स्पष्टीकरण --“शोषण” पद के अंतर्गत शारीरिक शोषण का कोई कृत्य या किसी प्रकार का लैंगिक शोषण, दासता, या दासता के समान व्यवहार, अधिसेविता, भिक्षावृत्ति या अंगों का बलात् अपसारण भी है ।
स्पष्टीकरण 2--दुर्व्यापार के अपराध के अवधारण में, पीड़ित की सम्मति महत्वहीन है ।
(2) जो कोई, दुर्व्यापार का अपराध करता है वह कठिन कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष से कम की नहीं होगी, किंतु जो दस वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा
(3) जहां अपराध में एक से अधिक व्यक्तियों का दुर्व्यापार अंतर्वलित है, वहां वह कठिन कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष से कम की नहीं होगी, किंतु जो आजीवन कारावास तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(4) जहां अपराध में किसी शिशु का दुर्व्यापार अंतर्वलित है, वहां वह कठिन कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष से कम की नहीं होगी, किंतु जो आजीवन कारावास तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(5) जहां अपराध में एक से अधिक शिशु का दुर्व्यापार अंतर्वलित है, वहां वह कठिन कारावास से, जिसकी अवधि चौदह वर्ष से कम की नहीं होगी, किंतु जो आजीवन कारावास तक की हो सकेगी, दंडनीय होगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(6) यदि किसी व्यक्ति को किसी शिशु का एक से अधिक अवसरों पर दुर्व्यापार किए जाने के अपराध के लिए सिद्धदोष ठहराया जाता है तो ऐसा व्यक्ति आजीवन कारावास, जिससे उस व्यक्ति के शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए कारावास अभिप्रेत होगा, से दंडित
किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(7) जहां कोई लोक सेवक या कोई पुलिस अधिकारी, किसी व्यक्ति के दुर्व्यापार में अंतर्वलित है, वहां ऐसा लोक सेवक या पुलिस अधिकारी आजीवन कारावास, जिससे उस व्यक्ति के शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए कारावास अभिप्रेत होगा, से दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections
📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram
SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant