SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 158

BNS Section 158 (IPC 130) — Aiding escape of, rescuing or harbouring such prisoner

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 158 (पुरानी आईपीसी 130)

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा158
Chapter / अध्यायChapter VII — Of Offences Against The State
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 130

संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)

उप-धारा / Clauseसंज्ञेय?ज़मानती?विचारण / Triable by
158संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
सत्र न्यायालय
Court of Session

स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BNS धारा 158 क्या है? / What is BNS Section 158?
Aiding escape of, rescuing or harbouring such prisoner

क्या BNS धारा 158 ज़मानती है? / Is BNS Section 158 bailable?
यह अपराध: अज़मानती (Non-bailable)

क्या BNS धारा 158 संज्ञेय है? / Is BNS Section 158 cognizable?
यह अपराध: संज्ञेय (Cognizable)

BNS धारा 158 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 158?
विचारण: सत्र न्यायालय (Court of Session)

बीएनएस धारा 158 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 158?
BNS Section 158 = IPC 130. Aiding escape of, rescuing or harbouring such prisoner

Full text (English)

Whoever knowingly aids or assists any State prisoner or prisoner of war in escaping from lawful custody, or rescues or attempts to rescue any such prisoner, or harbours or conceals any such prisoner who has escaped from lawful custody, or offers or attempts to offer any resistance to the recapture of such prisoner, shall be punished with imprisonment for life, or with imprisonment of either description for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.
Explanation.—A State prisoner or prisoner of war, who is permitted to be at large on his parole within certain limits in India, is said to escape from lawful custody if he goes beyond the limits within which he is allowed to be at large. In OF OFFENCES RELATING TO THE ARMY, NAVY AND AIR FORCE

पूरा पाठ (हिंदी)

जो कोई, यह जानते हुए किसी राजकैदी या युद्धकैदी को विधिपूर्ण अभिरक्षा से निकल भागने में मदद करता है या सहायता देता है, या किसी ऐसे कैदी को छुड़ाता है, या छुड़ाने का प्रयत्न करता है, या किसी ऐसे कैदी को, जो विधिपूर्ण अभिरक्षा से निकल भागा है, संश्रय देता है या छिपाता है या ऐसे कैदी के फिर से पकड़े जाने का प्रतिरोध करता है या करने का प्रयत्न करता है, वह आजीवन कारावास से या दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
स्पष्टीकरण--कोई राजकैदी या युद्धकैदी, जिसे अपने पैरोल पर भारत में कतिपय सीमाओं के भीतर, समग्र रूप से विचरण की अनुमति है, विधिपूर्ण अभिरक्षा से निकल भागा है, यह तब कहा जाता है, जब वह उन सीमाओं से, जिनके भीतर उसे समग्र रूप से विचरण की अनुमति है, परे चला जाता है।

सेना, नौसेना और वायुसेना से संबंधित अपराधों के विषय में
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant