SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 227
BNS Section 227 (IPC 191) — Giving false evidence
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 227 (पुरानी आईपीसी 191) — झूठा साक्ष्य देना (परिभाषा)
| Law / कानून | Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS) भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) |
|---|---|
| Section / धारा | 227 |
| Chapter / अध्याय | Chapter XIV — Of False Evidence And Offences Against Public Justice |
| Old law / पुरानी धारा | Indian Penal Code (IPC) — IPC 191 |
| Punishment / सज़ा | सज़ा धारा 229 में |
सरल हिंदी सार
शपथ या विधि द्वारा सच बोलने के लिए बाध्य व्यक्ति का जानबूझकर झूठा बयान देना या झूठी घोषणा करना। सज़ा धारा 229 में है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
बीएनएस धारा 227 क्या है? / What is BNS Section 227?
Giving false evidence — झूठा साक्ष्य देना (परिभाषा): शपथ या विधि द्वारा सच बोलने के लिए बाध्य व्यक्ति का जानबूझकर झूठा बयान देना या झूठी घोषणा करना। सज़ा धारा 229 में है।
बीएनएस धारा 227 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 227?
BNS Section 227 = IPC 191. Giving false evidence
बीएनएस धारा 227 की सज़ा क्या है? / What is the punishment under BNS Section 227?
सज़ा धारा 229 में
Full text (English)
Explanation 1.—A statement is within the meaning of this section, whether it is made verbally or otherwise.
Explanation 2.—A false statement as to the belief of the person attesting is within the meaning of this section, and a person may be guilty of giving false evidence by stating that he believes a thing which he does not believe, as well as by stating that he knows a thing which he does not know.
Illustrations.
(a) A, in support of a just claim which B has against Z for one thousand rupees, falsely swears on a trial that he heard Z admit the justice of B’s claim. A has given false evidence.
(b) A, being bound by an oath to state the truth, states that he believes a certain signature to be the handwriting of Z, when he does not believe it to be the handwriting of Z. Here A states that which he knows to be false, and therefore gives false evidence.
(c) A, knowing the general character of Z’s handwriting, states that he believes a certain signature to be the handwriting of Z; A in good faith believing it to be so. Here A’s statement is merely as to his belief, and is true as to his belief, and therefore, although the signature may not be the handwriting of Z, A has not given false evidence.
(d) A, being bound by an oath to state the truth, states that he knows that Z was at a particular place on a particular day, not knowing anything upon the subject. A gives false evidence whether Z was at that place on the day named or not.
(e) A, an interpreter or translator, gives or certifies as a true interpretation or translation of a statement or document which he is bound by oath to interpret or translate truly, that which is not and which he does not believe to be a true interpretation or translation. A has given false evidence.
पूरा पाठ (हिंदी)
स्पष्टीकरण --कोई कथन चाहे वह मौखिक हो, या अन्यथा किया गया हो, इस धारा के अर्थ के अंतर्गत आता है ।
स्पष्टीकरण 2--अनुप्रमाणित करने वाले व्यक्ति के अपने विश्वास के बारे में मिथ्या कथन इस धारा के अर्थ के अंतर्गत आता है और कोई व्यक्ति यह कहने से कि उसे उस बात का विश्वास है, जिस बात का उसे विश्वास नहीं है, तथा यह कहने से कि वह उस बात को जानता है जिस बात को वह नहीं जानता, मिथ्या साक्ष्य देने का दोषी हो सकेगा ।
(क) क एक न्यायसंगत दावे के समर्थन में, जो य के विरुद्ध ख के एक हजार रुपए के लिए है, विचारण के समय शपथ पर मिथ्या कथन करता है कि उसने य को ख के दावे का न्यायसंगत होना स्वीकार करते हुए सुना था । क ने मिथ्या साक्ष्य दिया है ।
(ख) क सत्य कथन करने के लिए शपथ द्वारा आबद्ध होते हुए कथन करता है कि वह अमुक हस्ताक्षर के संबंध में यह विश्वास करता है कि वह य का हस्तलेख है, जबकि वह उसके य का हस्तलेख होने का विश्वास नहीं करता है । यहां क वह कथन करता है, जिसका मिथ्या होना वह जानता है, और इसलिए मिथ्या साक्ष्य देता है ।
(ग) य के हस्तलेख के साधारण स्वरूप को जानते हुए क यह कथन करता है कि अमुक हस्ताक्षर के संबंध में उसका यह विश्वास है कि वह य का हस्तलेख है ; क उसके ऐसा होने का विश्वास सद्भावपूर्वक करता है । यहां, क का कथन केवल अपने विश्वास के संबंध में है, और उसके विश्वास के संबंध में सत्य है, और इसलिए, यद्यपि वह हस्ताक्षर य का हस्तलेख न भी हो, क ने मिथ्या साक्ष्य नहीं दिया है ।
(घ) क शपथ द्वारा सत्य कथन करने के लिए आबद्ध होते हुए यह कथन करता है कि वह यह जानता है कि य एक विशिष्ट दिन एक विशिष्ट स्थान में था, जबकि वह उस विषय में कुछ भी नहीं जानता । क मिथ्या साक्ष्य देता है, चाहे बताए हुए दिन य उस स्थान पर रहा हो या नहीं ।
(ड) क एक दुभाषिया या अनुवादक किसी कथन या दस्तावेज के, जिसका यथार्थ भाषान्तरण या अनुवाद करने के लिए वह शपथ द्वारा आबद्ध है, ऐसे भाषान्तरण या अनुवाद को, जो यथार्थ भाषान्तरण या अनुवाद नहीं है और जिसके यथार्थ होने का वह विश्वास नहीं करता, यथार्थ भाषान्तरण या अनुवाद के रूप में देता है या प्रमाणित करता है । क ने मिथ्या साक्ष्य दिया है ।
Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections
📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram
SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant